फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी के भाई से पांच लाख लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर के पास बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी के भाई से पांच लाख रुपये लूटकर सनसनी फैला दी। शहर में लूट की खबर पाते ही एसएसपी आरपी पांडेय मौके पर पहुंच गए। घटना के पर्दाफाश के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
महराजगंज, कोल्हुई बाजार के जिगिनिया निवासी राम अचल गल्ला व्यापारी हैं। वह गोरखनाथ के हरीकृष्ण नगर निवासी रोहित जायसवाल और बनकटका के कमल के साथ मिलकर व्यापार करते हैं। शनिवार को उन्होंने छोटे भाई शिव अचल को बैंक से रकम निकालने भेजा था। गल्ले के पांच लाख रुपये रोहित के पास थे। शिव अचल चेक लेने के बाद राजेंद्रनगर स्थित यूनियन बैंक ब्रांच पहुंचे और रकम निकालने के बाद पैदल ही बरगदवां की ओर जा रहा थे। रास्ते में एक चाय की दुकान के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। शिव अचल ने भाई को फोन पर घटना की जानकारी दी। लूट की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। शिव अचल ने उन्हें बताया कि शुक्रवार को उनके भाई की साली की शादी थी। इसलिए वह रुपये लेने आया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। हालांकि शिव अचल के अलग-अलग बयान से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यापारी का भाई कई तरह के बयान दे रहा है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों की तलाश हो रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- आरपी पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें