फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारने पर तनाव गहराया, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के हीरागंज गांव में शुक्रवार की रात युवक को चाकू मारने का विवाद गहरा गया है। गांव में दो समुदायों के लोग शनिवार सुबह आमने-सामने हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है।
विज्ञापन

हीरागंज गांव निवासी मंजीत चौहान (22) को शुक्रवार की रात चाकू मार दिया गया था। आरोप है कि हनीफ के घर के सामने से गुजरते समय उनके बेटे ने ही उसे चाकू मारा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर रात में ही गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी थी। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर विनय सिंह और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ चारु निगम भी पहुंची थीं। तब पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में बताई थी लेकिन घटना को लेकर शनिवार की सुबह दोनों समुदायों के लोगों के एकत्र होने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना की शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले मंजीत इलाके की ही एक लड़की को भगा ले गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। जमानत पर छूटकर आने के बाद वह गांव में ही रह रहा था। पुलिस की मानें तो लड़की भगाने की रंजिश में उस पर हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें