फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगी आग, झुलसने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 29 Apr 2019 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग - फोटो : SELF
विज्ञापन
गोला बाजार (गोरखपुर)। गोला इलाके के चौकड़ी गांव में शनिवार की रात खेत में लगी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध किसान की मौत हो गई। चौकड़ी निवासी रामबेलास (65) शनिवार की रात करीब नौ बजे खेत में कटाई कराने के बाद डंठल जला रहे थे।
विज्ञापन


खेत के एक किनारे भूसा रखा था। आग की लपटें भूसे तक पहुंच गईं। रामबेलासा भूसे में लगी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उसी बीच वह भी खुद आग की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने की वजह से रामबेलास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध के परिवार के लोगों ने कहा कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। रामबेलास की कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें