बनियाठेर/चंदौसी। सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक युवती ने एक जाति विशेष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इस मामले में बनियाठेर थाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रविकांत पुत्र अमर सिंह समेत दर्जनों युवकों ने थाना बनियाठेर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व जाटव समाज को जातिसूचक शब्दों एवं अमर्यादित टिप्पणी कर अपमानित करने को लेकर तहरीर दी।
जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया के फेसबुक मैसेंजर पर बैच नंबर 17 आरके पुरम पुलिस स्टेशन नई दिल्ली की रिया गुप्ता का एक अकाउंट है। उस एकाउंट पर युवती ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती एवं जाटव समाज पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने इस तहरीर पर एफबी एकाउंटहोल्डर रिया गुप्ता एससी एसटी एक्ट 3(1) (ध) एवं सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 66 (क) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।