फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा बनाने के कारखाने का भंड़ाफोड़, एक गिरफ्तार

Sun, 11 Nov 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
पुलिस की छापेमारी के दौरान सात तमंचे बरामद किए गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झंगहा पुलिस ने शनिवार को तमंचा बनाने का कारखाना पकड़ा। पुलिस की छापेमारी के दौरान सात तमंचे बरामद किए गए। एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। मौके पर तमंचा बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी मिले।
विज्ञापन


शनिवार शाम को पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शनिवार को पुलिस को झंगहा इलाके के टमठा गांव में तमंचा निर्माण और उसके बेचे जाने की सूचना मुखबिर से मिली। पुलिस ने छापामारी की और वहीं के जयप्रकाश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से सात तमंचे, तीन कारतूस तथा तमंचा बनाने का औजार बरामद किया।

एसपी नार्थ ने बताया कि एक वर्ष पूर्व जयप्रकाश के बेटे अजय को बड़हलगंज पुलिस ने आठ तमंचे के साथ पकड़ा था। वह अब जेल से बाहर है। एसपी के मुताबिक जयप्रकाश का पूरा परिवार तमंचा बनाने का काम करता है। उनके बनाए तमंचे गगहा, झंगहा, बड़हलगंज, बेलघाट थानाक्षेत्र के दियारा में बिकते हैं। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश पहले गेट, खिड़की आदि बनाता था। उसी दुकान की आड़ में वह तमंचे भी बनाने लगा। एक तमंचे को वह 3500 से पांच हजार रुपये में बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें