गोरखपुर। जिले के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैंट इलाके के पैडलेगंज के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बिछिया पीएसी कैंप निवासी सतीश चंद्र के के बेटे राजकुमार (20) की मौत हो गई। राजकुमार शुक्रवार की रात मोहल्ले में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बेलीपार प्रतिनिधि के मुताबिक कटया चौराहे पर भौवापार निवासी दो युवक बस की चपेट में आने से घायल हो गए। सद्दाम (27) गांव के मंगरु (30) के साथ बाइक से शनिवार की सुबह बेलीपार चौराहे पर जा रहे थे। सद्दाम के बहन की 14 नवंबर को शादी तय है। बताया जा रहा है उसकी उसी का कार्ड बांटने को वह निकले थे। कटया चौराहे के पास बस की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
कार की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
चौरीचौरा। देवरिया रोड स्थित बरही मोड़ पर शनिवार शाम को कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। क्षेत्र के बाल खुर्द गांव निवासी विक्की भारती (30) भोपा बाजार निवासी अपने मित्र नीरज भारती (20) के साथ अपनी बाइक से जा रहे थे। बरही मोड़ के पास बाइक एक कार की चपेट में आ गई। विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विक्की के पिता नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में सफाईकर्मी हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में जिस युवक की जान गई, वह हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं दूसरी ओर एक अन्य सड़क हादसे में डुमरी खुर्द निवासी मोहन (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।