फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से मार कर मां की हत्या, बेटा हिरासत में

Tue, 17 Jul 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली के पुर्दिलपुर मोहल्ले में बेटे ने भारी पत्थर(सील बट्ट) से मार कर मां की हत्या कर दी। सोमवार की देर रात वारदात होने की सूचना पर आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुर्दिलपुर में वेदभगवान कुशवाहा का मकान है। बेटा सत्य प्रकाश सोमवार की रात शराब के नशे में आया और मां से खाना मांगा। मां बर्तन साफ कर रही थी इस वजह से उसे थोड़ी देरी हो गई। इसी बात पर नाराज होकर वह मां के पास गया और गाली देने लगा।

पास में ही रखा मसाला पीसने वाले सील से उसके सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्या और पड़ोसी भी आ गए। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वेदभगवान कुशवाहा के तीन बेटे है, बड़ा सत्यप्रकाश, मंझला जय प्रकाश और सबसे छोटा ज्ञान प्रकाश है। वर्ष 2006 में वेद भगवान की मौत होने पर उनकी पत्नी प्रभावती पर तीनों बेटों की जिम्मेदारी आ गई। परिवार का खर्च चलाने के लिए सबसे छोटा बेटा ज्ञान प्रकाश पूना कमाने चला गया।् सत्य प्रकाश और जय प्रकाश घर पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें