फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

Tue, 19 Dec 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गोरखपुर। कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। शराब का धंधा करने वाले ने फायरिंग की। पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसको पकड़कर तमंचा बरामद कर लिया। अड्डे पर भारी मात्रा में लहन मिला। 50 लीटर कच्ची शराब पुलिस ने बरामद की।
विज्ञापन
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर मंगलवार को गुलरिया थानेदार ओमहरि बाजपेई, उप निरीक्षक गौरव सिंह कच्ची शराब की शिकायत पर इलाके के भगवनापुर टोला रघुनाथपुर में दबिश देने पहुंचे। पुलिस को देख शराब का धंधा करने वाले प्रकाश बेलदार ने थानेदार पर निशाना साधकर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाए। करीब आधे घंटे तक पुलिस ने गांव में घेराबंदी की थी। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने प्रकाश को गिरफ्तार करके उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। उसके बाद पुलिस ने शराब की भट्ठी तोड़कर लहन नष्ट किया। थानेदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें