फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोराबार में ऑनर किलिंग से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार क्षेत्र के डुमरी गांव में नीलम (18) की ऑनर किलिंग से सनसनी फैल गई। गुरुवार को घर के बगल में स्थित तालाब से शव पाए जाने के बाद पुलिस की मिलीभगत से घरवालों ने नीलम का अंतिम संस्कार कर दिया था। गांव वालों की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर मामले में पिता समेत घरवालों पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज दर्ज हो गया। पुलिस ने मौके से शव के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।
खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक डुमरी गांव निवासी रमाशंकर चौधरी की बेटी नीलम चौधरी रहस्यमय हालत में 18 सितंबर को लापता हो गई थी। 21 सितंबर को घर के बगल तालाब से शव बरामद होने के बाद पिता ने एक नई कहानी गढ़ दी। आरोप है कि पिता ने प्रधान की मदद से पुलिस को अपने प्रभाव में ले लिया और फिर तालाब में डूबने से मौत साबित कर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। शुक्रवार की सुबह एसएसपी को इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी। एसएसपी के आदेश पर सीओ कैंट मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव वालों के बयान के बाद खोराबार इंस्पेक्टर की तहरीर पर केस दर्ज किया। पिता रमाशंकर समेत अन्य घरवालों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव में शव पाए जाने के बाद ही चर्चा थी कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। जानकारी होने पर ही घरवालों ने हत्याकर शव को फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की नाकामी से बढ़ी मुसीबत
नीलम का शव पाए जाने के बाद ही हत्या की बात सामने आई थी। उसके नाक और मुंह से खून भी निकला मिला था लेकिन पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुट गई थी। खुद खोराबार इंस्पेक्टर भी इसे डूबकर मरना बताकर शव को घरवालों को सौंप दिया था। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस बैकफुट पर आई और फिर हत्या का केस दर्ज किया। अब पुलिस की यह नाकामी ही उसके लिए ही परेशानी बन सकती है क्योंकि शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। इससे पुलिस को सबूत जुटाने में मशक्कत करनी होगी।

गांव वालों ने मौत की वजह को लेकर सवाल उठाया था। घरवालों पर हत्या और साक्ष्य को छिपाने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें