फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पथराव करने पर छह जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरहरी। मामूली बात पर सरहरी पुलिस चौकी में मारपीट और बाद में गुलरिहा थाने में एक-दूसरे पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए छह लोगों पर नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव के दुबई के खेत में भैंस के जाने पर दो पक्षोें में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। इस बीच एक पक्ष के मेडिकल कराने जाने की जानकारी पर दूसरे पक्ष के लोगों ने चौराहा घेर लिया। चौराहे पर तनातनी से माहौल बिगड़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को सरहरी चौकी ले आई। वहां पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों को गुलरिहा थाने ले जाया गया लेकिन थाने में भी दोनों पक्षों को काबू नहीं किया जा सका। पहले कहासुनी शुरू हुई। इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती कि दोनों पक्षों ने थाने में मौजूद ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां उठाकर सख्ती की और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए हनुमान निषाद, देव सिंह निषाद, भूमिकेश्वर निषाद, रामकरन यादव, पप्पू यादव, आनंद यादव पर मारपीट और सेवेन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 25 अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें