फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना तरकुलहा मंदिर मोड़ के पास और दूसरी महावनखोर चौराहे पर हुई। दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार, इलाके के देवीपुर गांव निवासी राजन चौहान (24) तरकुलहा देवी मंदिर में खिलौना बेचते थे। शनिवार रात आठ बजे वह दुकान बंदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। गोरखपुर-देवरिया स्टेट हाईवे पर तरकुलहा मंदिर मोड़ के पास गोरखपुर की ओर जा रही चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। वहीं कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, इलाके के धर्मपुर गांव के राजाबारी टोला निवासी बालगोविंद मौर्य (32) रविवार दोपहर दो बजे के करीब गोरखपुर-सोनौली मार्ग के महावनखोर चौराहे से घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बालगोविंद को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें