फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइक पर फर्राटा भरते छात्रों को नसीहत देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्कूटी और मोटरसाइकिलों पर फर्राटा भरते छात्रों पर डीएम नरेंद्र कुमार सिंह की नजर पड़ ही गई। मुख्य मार्गों पर दो और तीन साथियों को बैठाकर तीव्र गति से वाहन चलाने वाले छात्रों को नसीहत देकर छोड़ने के बाद डीआईओएस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बिना हेलमेट के शहर के विभिन्न मार्गों पर तीव्र गति से वाहन चलाने वाले छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वह अपने वाहन पर तीन सवारियां बैठाकर यातायात नियमों का पालन किए बगैर फर्राटे भरते रहते हैं, जो न सिर्फ उनके लिए घातक है, बल्कि अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी संकट खड़ा कर सकता है। इससे छात्रों को सावधान करने जरूरत है। डीएम ने डीआईओएस को निर्देश दिए कि वह प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर उन्हें आगाह करें और छात्रों को हेलमेट लगाकर सीमित गति से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि छात्रों के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी हेलमेट का उपयोग करना सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें