फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पेशी पर आया कुख्यात चंदन

Tue, 11 Jul 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पेशी पर आया चंदन सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डॉ. शशिकांत दीक्षित से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले कुख्यात चंदन सिंह को बदायूं जेल से मंगलवार को फिर पेशी पर गोरखपुर लाया गया। उसे 2014 में तारामंडल, उरुवां में हुए हत्या के मामले में कोर्ट में पेश किया गया। एक सप्ताह में दूसरी बार उसकी पेशी हुई है। पांच जुलाई की पेशी के बाद डॉ. दीक्षित से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया था। ऐसे में पुलिस चंदन को लेकर इस बार काफी सतर्क थी।
विज्ञापन


चिलुआताल थाना क्षेत्र के कुसहरा गांव निवासी देवकी नंदन सिंह उर्फ चंदन सिंह बदायूं जेल में बंद है। उसके ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं। बिहार से लेकर पूर्वांचल में कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके चंदन सिंह की कोर्ट में पेशी से पुलिस के हाथपांव फूूल जाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से कचहरी परिसर में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी। उसके आसपास की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर थी। पेशी के दौरान ही चंदन सिंह पुलिस को चकमा देकर दो बार फरार हो चुका हैं।

इसके पूर्व चंदन को पांच जुलाई को बदायूं जेल से लाया गया था। अगले ही दिन मोहद्दीपुर निवासी डॉ. शशिकांत दीक्षित ने कैंट थाने में उसके खिलाफ 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया। डॉक्टर का कहना था कि 26 जून को बदायूं से पहली बार रंगदारी की चिट्ठी आई थी, जबकि छह जुलाई को चंदन सिंह के नाम से रंगदारी मांगी गई। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें