फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस और मैजिक में टक्कर, 7 घायल

Tue, 21 Feb 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सर्किट हाउस रोड रामगढ़ ताल के पास बस और पिकअप में भिड़त के बाद घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
पैडलेगंज चौकी के पास स्कूल बस और मैजिक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्रा समेत मैजिक सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पाते ही एसपी सिटी हेमराज मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल में दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आर्यनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की बस लेकर जसवंत प्रसाद विद्यार्थियों को घर छोड़ने निकले थे। दोपहर दो बजे के करीब अभी वह चंपा देवी पार्क की ओर से पैडलेगंज की ओर आ रहे थे कि सामने से आ रही मैजिक अनियंत्रित होकर भिड़ गई। मैजिक सवार पास के एक मैरिज हाउस में फूल की सजावट करने जा रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि मैजिक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। इसमें से दो की हालत बेहद गंभीर है। वहीं, बस चालक को हल्की चोटें आईं और प्रिया गुप्ता (16), दिलीप गुप्ता घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया।

हादसे में मैजिक चालक गीता वाटिका रोड निवासी चालक विकास (31), सांतनू मल्ल (25), प्रसन्नजीत (32), सपनमैटी (24), पंचलदोलई (40) घायल हुए हैं। चालक के अलावा सभी घायल कोलकाता के रहने वाले हैं। गोरखपुर जेल रोड पर कृष्णा सैनी के यहां काम करते हैं। सांतनू, विकास की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें