फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म फिर पीटकर मार डाला

Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज स्थित एक आश्रम में सोमवार की रात चौकीदार की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के सीने और गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर चोट से मौत और दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आगे की जांच के लिए जरूरी नमूने सुरक्षित रख लिए गए हैं। वहीं, पत्नी के साथ ज्यादती का विरोध करने पर बदमाशों ने पति के साथ भी मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया था। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला चौकीदार पति के साथ ही आश्रम में एक कमरे में रहती थीं। सोमवार की रात महिला पति के साथ अपने कमरे के बाहर अलाव ताप रही थी। तीन बदमाश बाउंड्रीवाल कूदकर आश्रम में दाखिल हो गए। जोर जबरदस्ती कर रहे बदमाशों का पति ने विरोध किया तो मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। फिर पत्नी को घसीटकर घर के एक किनारे ले गए और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। घटनास्थल पर महिला और बदमाशों के संघर्ष के निशान मिले हैं। रात करीब एक बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूर पर शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। आशंका है कि शराब पीने के बाद ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें