फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख में स्प्रे डालकर मल्टीनेशनल कंपनी के मैनेजर की अटैची लूटी

Thu, 04 Oct 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के मोहद्दीपुर चारफाटक के पास बदमाशों ने बहुराष्ट्रीय कंपनी के कंसल्टेंट मैनेजर गोपीनाथ थूबे की आंख में स्प्रे डालकर उनकी अटैची लूट ली। वह एयरफोर्स से फर्टिलाइजर जा रहे थे। अटैची में लैपटॉप, जरूरी कागजात, सात हजार रुपये, एटीएम कार्ड और दवाएं रखी थीं। पूरी घटना पास में लगे एक सीसी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है। इसी की मदद से पुलिस बदमाशों के तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


फर्टिलाइजर में प्लांट लगाने का काम जापान की टोयो इंजीनियरिंग नाम की बहुराष्ट्रीय कंपनी को मिला है। प्लांट से संबंधित मशीनें गोरखपुर लाए जाने की तैयारी चल रही है। महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित कंपनी के कार्यालय में तैनात कंसल्टेंट मैनेजर गोपीनाथ थूबे इन मशीनों को फर्टिलाइजर ले जाए जाने के रास्ते का सर्वे करने आए थे। बुधवार को दिल्ली से हवाई मार्ग से गोरखपुर पहुंचे थे। ट्रेवलिंग एजेंसी की मदद से उन्होंने एक कार बुक की थी। बुधवार की शाम को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बुक की गई कार से वह फर्टिलाइजर जा रहे थे। मोहद्दीपुर चौराहे पर एक ही बाइक पर सवार दो युवक आए और इशारा कर गाड़ी रुकवा ली।

चालक के शीशा नीचे करते ही इंजन से धुआं निकलने की बात बोली। चालक ने बाइक सवारों को डांटा और गाड़ी आगे बढ़ा दी। चार फाटक रोड पर दुर्गा मंदिर के पास फिर कुछ युवकों ने इशारा किया। इस पर गोपीनाथ थूबे ने भी अपनी तरफ का शीशा नीचे कर दिया। बाइक सवारों ने बताया कि कार के इंजन से आग की लपट निकल रही है। थूबे ने चालक को कार रोककर समस्या जांचने के लिए कहा। गाड़ी से उतरकर चालक इंजन की तरफ चला गया। इसी बीच बदमाशों ने मैनेजर के चेहरे पर स्प्रे कर दिया, जिससे उनकी आंख में जलन होने लगी। वह किसी तरह से बाहर आए। इस दौरान बाइक सवार बदमाश कार के अंदर रखी उनकी अटैची लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें