गोरखपुर। पत्नी और बच्चों के साथ कार से जा रहे भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर दया नाथ को मंगलवार की रात सिकरीगंज के पास रोककर दो युवकों ने 16 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। सड़क पर ईंट के टुकड़े लेकर खड़े युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उन्होंने ईंट से मारकर बैंक मैनेजर का सिर फोड़ दिया। उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की।
गोरखनाथ के बरगदवा स्थित भारतीय स्टेट बैक में मैनेजर दयानाथ सिकरीगंज के असौनी निवासी ममेरे भाई अमरनाथ, पत्नी व बच्चों के साथ गाजीपुर गए थे। मंगलवार को लौटते समय रात दस बजे गोपालपुर चौराहे के पास बीच सड़क पर ईंट लेकर खड़े दो युवकों ने गाड़ी रोक दी और छीना झपटी करने लगे। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए।