फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत दो पर बलात्कार का केस

Sat, 27 Jan 2018 07:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
खोराबार में महिला से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने प्रधान प्रसिद्ध नारायण यादव और उनके चचेरे भाई लालधर यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों की तलाश में है। आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन

घटना तीन जनवरी की है। खोराबार क्षेत्र की महिला का आरोप है कि रात साढ़े आठ बजे प्रधान अपने भाई के साथ घर में घुस गए और असलहे के बल पर बलात्कार किए। घटना के बाद चुप रहने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का कहना है कि पति विदेश में काम करते हैं और इस समय वहीं हैं। घर में केवल बूढ़े सास-ससुर ही हैं। थाने जाने पर सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी के पास फरियाद लेकर पहुंची लेकिन उनके आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

 

इसके बाद 22 जनवरी को आईजी मोहित अग्रवाल से शिकायत की। आईजी के आदेश के बाद खोराबार पुलिस ने शुक्रवार को प्रधान व उनके चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें