फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की पिटाई करने वाले शिक्षक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भटहट।
होमवर्क पूरा न करने पर पिपराइच में छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने वाले शिक्षक राकेश प्रजापति के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पिपराइच क्षेत्र के चकिया गांव के प्रमोद सिंह की पुत्री कनकलता (8) गौरव एकेडमी में कक्षा एक की छात्रा है। होमवर्क पूरा न करने पर शनिवार को शिक्षक राकेश प्रजापति ने छात्रा की पिटाई कर दी थी। छात्रा के पिता ने पिटाई से बेटी के बाएं हाथ की हड्डी टूटने का आरोप लगाया था। शनिवार को ही पिता ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पिपराइच थाने में तहरीर दी थी लेकिन घटनास्थल गुलरिहा में होने की बात कह एसओ ने पिता को गुलरिहा थाने जाने की सलाह दी। सोमवार को छात्रा की मां रंजना देवी ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें