फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खाते से 3.40 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पीपीगंज के जरहद गांव के रहने वाले सिपाही रामकुमार सिंह के खाते से जालसाज ने 3.40 लाख रुपये उड़ा दिए। 15 जुलाई को उनकी पत्नी एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। इसी दौरान एक शख्स ने पासवर्ड देख लिया। यही नहीं, मदद के नाम पर उसने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में मोबाइल पर रुपये निकलने का संदेश आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित सिपाही ने थाने में तहरीर देने के साथ ही एसएसपी से फरियाद की है।
विज्ञापन

जरहद गांव निवासी सिपाही रामकुमार सिंह सिद्धार्थनगर में तैनात हैं। उन्होंने मकान बनवाने के लिए साढ़े छह लाख रुपये लोन लिया है। 15 जुलाई को उनकी पत्नी सुनीता पीपीगंज स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। इस दौरान पीछे खड़े शख्स ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लिया। इसके बाद 17 जुलाई को खाते से 40 हजार रुपये और बिहार के एटीएम से दो लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके पहले कि वह शिकायत करते, उनके खाते से फिर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। सिपाही का कहना है कि एटीएम से एक बार में 40 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी खाते से इतने रुपये कैसे निकाल लिए गए, यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें