गोरखपुर।
जिला अस्पताल में मंगलवार को फार्मासिस्ट ने डॉक्टरों के सामने चीफ फार्मासिस्ट को जान से मारने की धमकी दी। एसआईसी ने इसकी जानकारी महकमे समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को दी है।
मंगलवार को एसआईसी डॉ. दिनेश कुमार सोनकर के निर्देश पर डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. केएम सिंह और डॉ. जेएसपी सिंह ड्रग स्टोर का चार्ज बीडी चौधरी को दिलाने के लिए पहुंचे। इसका चार्ज पहले आरबी सिंह के पास था। चार्ज देने की बात सुनकर वह भड़क गए। उनके साथ ही फार्मासिस्ट सत्येंद्र यादव भी विवाद में शामिल हो गए। फार्मासिस्ट ने डॉक्टरों के सामने ही बीडी चौधरी को गोली मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित चीफ फार्मासिस्ट बीडी चौधरी ने इसकी शिकायत एसआईसी डॉ. डीके सोनकर से की। एसआईसी ने अपर निदेशक स्वास्थ्य के साथ ही कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, डीआईजी के अलावा कोतवाली प्रभारी को इसकी सूचना भेजी है।