फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस जलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मोतीराम अड्डा स्थित वंशराज डिग्री कॉलेज के पास सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत मौत और उसके बाद बस को जलाने के मामले में झंगहा पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। उधर हादसे में घायल खोराबार के रामपुर पड़ाव निवासी मदन की भी जिला अस्पताल में शुक्रवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में खोराबार के रामनगर कड़जहां निवासी अविनाश, कृष्णा पासवान और झंगहा के मोतीराम अड्डा निवासी डेविड चंद्र को जेल भेजा गया। खोराबार के रामपुर गांव के नथई टोला निवासी महाबल रामनगर कड़जहां स्थित खाद कारखाने में काम करते थे। बृहस्पतिवार की शाम घर जाते समय बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके साथ जा रहे मदन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के पहुंचने में देर होने पर लोगों ने देवरिया डिपो की अनुबंधित बस में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें