फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन की चपेट से पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन

बाइक से परतावल जा रहे थे हरिश्चंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनापुर के पास सड़क पर कंबाइन मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व ग्राम प्रधान की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्राम पंचायत मोहनापुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र (55) अपने घर से बाइक से परतावल ब्लॉक जरूरी काम से जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही कंबाइन मशीन से बाइक टकरा गई। इस हादसे में हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना श्यामदेउरवा थाने में दी। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि कंबाइन मशीन चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पूर्व ग्राम प्रधान के घर शुभचिंतकों समेत तमाम लोग पहुंचे। हरिश्चंद्र की मौत से परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
स्कूटी सवार घायल
अड्डा बाजार। नौतनवां थाना क्षेत्र के बगहा और खैराटी गांव के बीच शुक्रवार रात स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर जाने से मुडिला गांव निवासी गुड्डू विश्वकर्मा (30) गुड्डू विश्वकर्मा घायल हो गए। लोगों की मदद से घायल को भैरहवां मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। स्कूटी चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें