फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फरार आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर फरार आरोपी मुंबई में गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन महीने पहले खेत में भैंस घुसने पर हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बड़हलगंज के मदरहा गांव में श्यामानंद के हत्यारोपी विनोद दुबे को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन महीने से फरार था। गोरखपुर पुलिस उसे वारंट बी पर लाने के लिए मुंबई रवाना हो गई है।
विज्ञापन

मदरहा गांव में दो परिवारों में जमीन का विवाद चल रहा था। 16 मई, 2018 को मारपीट हो गई। तब खेत में भैंस घुसने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। आरोप है कि इस दौरान रमेश दुबे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से श्यामानंद की हत्या की थी। दोनों पक्ष में जमकर बवाल हुआ था और पथराव में रमेश घायल हो गए थे। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया और उसकी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई श्याम प्रसाद की तहरीर पर रमेश दुबे, उनके भाई विनोद दुबे उर्फ विनय, भतीजे मनीष पर केस दर्ज किया था। विनय दुबे तभी से फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें