फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने आठ को रौंदा, दो गंभीर

Thu, 12 Jul 2018 01:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। कूड़ाघाट के पास अनियंत्रित कार चालक ने सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को राैंद दिया और एक बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घायलों में दो की हालत गंभीर है। लोगों ने पीछा कर कार चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एक की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों का हाथ-पैर टूट गया है। साथ ही सिर में गंभीर चोट आई है। बाकी छह लोग मामूली रूप से घायल हैं। पुलिस कार चालक की तलाश में है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा करने वाली कार में दो लोग सवार थे। उसका चालक गाड़ी लहराकर चला रहा था। इससे लगता है कि वह नशे में था। कार कूड़ाघाट की तरफ से गिरधरगंज चौराहे पर पहुंची। इसी दौरान उसने गिरधरगंज पेट्रोल पंप के सामने खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद चौराहे पर अफरातफरी मच गई।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने कार सवारों को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन इससे पहले वे फरार हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान महादेव झारखंडी विशुनपुर निवासी बृजेश कुमार और बड़हलगंज के बाघागाड़ा गांव निवासी श्याम मुरारी पासी के रूप में हुई। श्याम मुरारी की कूड़ाघाट में मसाले की दुकान है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ के बाद कार सवार लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें