फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद मे दो जगहों पर मारपीट, फायरिंग

Mon, 04 Jun 2018 01:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
चौरीचौरा/सरहरी। दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को जमीन विवाद में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। चौरीचौरा के अवधपुर में जंगल मठिया निवासी राधेश्याम पांडेय और बलराम पांडेय विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के संजय सिंह और शेषनाथ साथियों के साथ पहुंचे और उन्होंने विरोध किया।
विज्ञापन


आरोप है कि संजय और उनके साथी रिवाल्वर से फायरिंग कर फरार हो गए। राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी ओर गुलरिहा क्षेत्र के सियारामपुर गांव के अहिरौली टोले में जमीन बंटवारे के विवाद में पट्टीदार कनिक लाल और रमाशंकर के बीच लाठियां चलीं। दोनों पक्षों से शेरू, कनिक लाल, राजेश, किरण, प्रभात, महिमा, रमाशंकर, रामदास और प्रदुमभन घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें