फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार तस्करी को जा रही शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 125 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। युवकों को एक बार शराब पहुंचाने के एवज में तस्करों से एक हजार से दो हजार रुपये मिलते थे। उनका अन्य खर्च भी तस्कर ही उठाते थे। पुलिस अब तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बिहार में शराब पर पाबंदी के बाद से ही आसपास के जिलों से शराब के तस्करी की खबरें आम हो गई हैं। पुलिस को बुधवार की रात मुखबिर से दो युवकों के भारी मात्रा में शराब के साथ एक होटल में रुके होने की सूचना मिली। एसपी सिटी विनय सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों युवकों को शराब के पकड़ा। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे तस्करों के लिए काम करते हैं। गोलघर स्थित एक दुकान से शराब खरीदी थी और इसे बिहार पहुंचाना था। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें