फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रुपये के लिए व्यापारी ने भाईयों को चाकू मारा

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
चौरीचौरा। कुंदन मार्केट स्थित मंडी में व्यापारी ने सब्जी विक्रेता दो भाइयों को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। नाजुक हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं फरार व्यापारी की तलाश पुलिस दबिश दे रही है। विवाद पांच रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


देवरिया जनपद के खुखुंदू निवासी शैलेंद्र मद्धेशिया (30) और टीपू मद्धेशिया (25) भाई हैं। वे चौरीचौरा मंडी से सब्जी खरीदकर सलेमपुर में बेचते हैं। शनिवार की सुबह सब्जी खरीदने के लिए चौरीचौरा सब्जी मंडी में आए थे। आरोप है कि यहां पर भोपा बाजार निवासी व्यापारी गुड्डू जायसवाल से खरीदारी के दौरान दोनों की पांच रुपये को लेकर बहस हो गई। भाइयों के पास तय रकम से पांच रुपये कम थे। बात इतनी बिगड़ी की व्यापारी ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। इस पर मंडी में अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें