गोरखपुर।
बेलघाट इलाके के गुलहरिया गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश रिटायर पुलिसकर्मी रामश्रय से 48 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वे एसबीआई की सिकरीगंज शाखा से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। लूट के बाद रामश्रय ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग एकत्र होते बाइक सवार फर्राटे भरते फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
बेलघाट प्रतिनिधि के मुताबिक बहादुरपुर के गुलहरिया गांव निवासी रामश्रय (70) पुलिस विभाग से रिटायर हैं। बृहस्पतिवार की सुबह सिकरीगंज स्थित एसबीआई की शाखा से 48 हजार रुपये निकालकर ऑटो से गांव के समीप चौराहे पर पहुंचे। ऑटो से जब उतरे तब वहां पर बाइक पर सवार दो युवक पहले से मौजूद थे। एक युवक रामश्रय के पास आया और बातों में उलझाने लगा। इसी बीच पता पूछने के बहाने झोला छीनकर साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।