फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी महिला का चेन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
कैंट इलाके के सिघड़िया में घर के बाहर खड़ी महिला के गले से चेन लूटकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। घटनाक्रम सामने लगे मकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिघड़िया में प्रदीप पांडेय किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और किसी का पता पूछने लगे। महिला उनकी बातों में जैसे ही उलझी, पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के सामने लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें