फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलकेजी की छात्रा का अपहरण, रोने पर छोड़कर भागे 

Sat, 12 Mar 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अपहरण, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उषा पब्लिक स्कूल रामनगर कड़जहां से बृहस्पतिवार को एलकेजी में पढ़ने वाली छात्रा का बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। छात्रा को लेकर बाइक सवार कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट पर पहुंचे थे कि गेट बंद होने की वजह से रुक गए। इसी दौरान बच्ची के रोने पर बाइक सवार उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे रोता देख आईकार्ड से स्कूल पहुंचाया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


खोराबार के जोधपुर निवासी शैलेश की पांच वर्षीय बेटी मनीषा उषा पब्लिक स्कूल रामनगर कड़हजां में एलकेजी में पढ़ती है। इन दिनों परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को परीक्षा देने के बाद मनीषा खेलते हुए गेट पर आ गई। उस समय गेट पर कोई नहीं था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने मनीषा को अकेला देखकर बाइक पर बैठा लिया और कुसम्ही की तरफ फरार हो गए। इधर, बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल की प्रधानाचार्य गीता मौर्या ने मनीषा के पिता शैलेश को उसके गायब होने की जानकारी दी। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही शैलेश स्कूल पहुंच गए।

स्कूल प्रबंधन और शैलेश बच्ची को खोजने लगे। इसी बीच बाइक सवार एक युवक मनीषा को लेकर स्कूल पहुंचा। बाइक सवार ने बताया कि बच्ची कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर रो रही थी। आईकार्ड से स्कूल की जानकारी होने पर वह उसे लेकर आ गया हालांकि मनीषा वहां कैसे पहुंची इसकी जानकारी उसे नहीं है। प्रधानाचार्य गीता ने खोराबार पुलिस को शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन की कर रही है। इस संबंध में एसओ खोराबार रामआशीष यादव ने बताया कि इस संबंध में प्रधानाचार्य ने किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें