फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी की दुकान का शटर काटकर तिजोरी उठा ले गए चोर

Tue, 16 Feb 2016 01:49 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला में रविवार की रात ज्वेलरी की दुकान का शटर काटकर चोर गहने ही नहीं तिजोरी भी उठा ले गए। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाएड टीम के साथ पहुंची गोला पुलिस को घटना स्थल से 500 मीटर दूर खेत में टूटी हुई तिजोरी मिली। सर्राफ ने 18 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रहने वाले विशाल अग्रवाल, सोनू जायसवाल सिद्धि विनायक वस्त्र भंडार एवं ज्वेलर्स की दुकान चलाते हैं। विशाल दुकान के ऊपर बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात चोर दोनों शटर की कुंडी तोड़कर दुकान में घुस गए। वे दुकान में रखी तिजोरी के साथ ही कैश बाक्स उठा ले गए। सोमवार सुबह छह बजे घटना की जानकारी के होने पर सर्राफ ने पुलिस को जानकारी दी। खोजबीन में दुकान से 500 मीटर की दूरी पर बिसरा गांव में टूटी हुई तिजोरी मिली। तिजोरी में रखे विशाल के पासपोर्ट और कागजात बिखरे पड़े थे। डॉग स्क्वाएड, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने दोपहर तक मामले की छानबीन की।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना रिकार्ड हुई है। पांच की संख्या में दुकान में दाखिल हुए चोरों में एक के पास असलहा था। 15 मिनट का फुटेज देखने के बाद पुलिस चोरों की शिनाख्त करने में जुटी है। एसओ गोला मिथिलेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें