फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में गर्भवती का शव मिला, केस दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 12:10 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज के अमसार गांव स्थित एक घर में शनिवार को गर्भवती महिला का शव मिला। मौत की खबर पर पहुंची उसकी मां मीरा देवी ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

संत कबीरनगर के गजपुर निवासी फूलचंद के बेटी गुंजा सिंह (30) की शादी एक साल पहले अमसार निवासी अर्जुन सिंह के बेटे कृष्ण मोहन सिंह के साथ हुई थी। शादी से पहले दोनों में प्रेम संबंध भी था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले बाइक की मांग लगे और नहीं देने पर मारपीट करते थे। शुक्रवार को गुंजा की मां ने फोन करके उसे घर वापस बुलाने की बात कही थी। शनिवार की सुबह 9 बजे गुंजा की मौत हो गई। पीपीगंज थानाध्यक्ष भवानी भीख राजभर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें