फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक को गोली मारी

Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
shoot
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार इलाके के प्रयागपुरम महुईसुधरपुर में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में बदमाशों ने कार सवार अरुण गुप्ता (25) को गोली मार दी। पीठ में गोली लगते ही वह नीचे गिरकर तड़पने लगे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल के भाई अनुपम की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रयागपुरम निवासी जवाहर लाल के पुत्र अरुण गुप्ता भाई के साथ ट्रांसपोर्ट के कारोबार में मदद करते हैं। शनिवार की शाम वह भाई और भतीजा के साथ अपनी कार से नौका विहार घूमने गए थे। रात करीब 11:30 बजे घर लौटे थे। पास में ही स्थित एक मैरिज हाउस में शादी थी। उनकी कार के आगे एक बाइक सवार ने बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने उसे हटाने को कहा ताकि वह घर में कार खड़ी कर सके। इतने में एक और बाइक सवार आया और उलझ गया।

दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच एक बदमाश ने असलहे से गोली चला दी। असलहे से बचने को अरुण ने पीछे घूमकर भागने की कोशिश की जिससे उनकी पीठ में गोली लग गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें