फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए मांगी थी रंगदारी

Fri, 08 Feb 2019 01:07 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
गोरखपुर। बेटे की हत्या की धमकी देकर पिता से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह यूनिवर्सिटी हॉस्टल के पास से गिरफ्तार किया। केस दर्ज कराने वाले कपिल मुनि निषाद के भाई की पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने और उसकी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इस वारदात की साजिश रची थी। प्रेमी ने ही नेपाली नंबर से फोन किया था और फिर रकम वसूलने के लिए बृहस्पतिवार को आया, लेकिन उसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि कैंट के अशोक नगर कॉलोनी (रानीडीहा) निवासी कपिलमुनि निषाद ने रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया था। जांच में सामने आया है कि कपिलमुनि के छोटे भाई पवन की शादी उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के नौसढ़ निवासी रीता निषाद से हुई थी। शादी से पहले ही उसका गांव के ही जावेद नाम के युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी वह उसी के साथ रहना चाहती थी, मगर जावेद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस लिए रीता ने जावेद के साथ साजिश रची। फिर उसके जेठ (कपिलमुनि) के बेटे राहुल की हत्या की धमकी देकर रंगदारी मांगने का प्लान बनाया।

राहुल दिल्ली में आईआईटी में प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं। जावेद ने कपिल की पत्नी सपना के मोबाइल फोन पर नेपाल के नंबर से 24 दिसंबर को कॉल किया था। फिर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। जावेद ने अपने साथी अंकुर वर्मा और शिवनाथ उर्फ श्रीनाथ को भी हिस्सा देने का लालच देकर इस जुर्म में शामिल कर लिया। फिर बृहस्पतिवार को तीनों रंगदारी की रकम लेने आ गए। इधर, पुलिस केस दर्ज कर मामले के छानबीन में लगी थी। बदमाशों के आते ही उन्हें पकड़ लिया गया। साजिशकर्ता रीता की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें