भटहट (गोरखपुर)। पिपराइच में भिसवा गांव के सामने सड़क पर अचेत हाल में एक युवक मिला। होश में आने पर पता चला कि वह दिल्ली से कमाकर लौट रहा था, रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये व सामान लूट लिए। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के जरिए उसकी पहचान महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के सोहगौरा तिवारी गांव निवासी वीरेंद्र (34) पुत्र मोतीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक होश में आने पर युवक ने बताया कि रास्ते में घर छोड़ने के बहाने कार सवारों ने उसे बैठा लिया और होश आने पर अपने को अस्पताल में पाया। उसके पास रखे रुपये व सामान गायब थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।