फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता की लाश

Wed, 28 Feb 2018 11:54 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असनहरा माफी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलती विवाहिता की लाश मिली। घटना के समय सुशीला (32) पत्नी भुवन घर में अकेली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बलरामपुर जिले के थाना व ग्राम गौरा में मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुशीला का विवाह वर्ष 2007 में और गवना 2010 में हुआ था। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक लोगों ने घर के बाहर सुशीला को देखा था। पुत्री सुमन (6) जब स्कूल से लौटी तो लटकती लाश को देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं पुत्र पवन (3) गांव में खेल रहा था। पति सिंचाई करने के लिए गया हुआ था।

सूचना पर सीओ डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह व एसओ त्रिलोकपुर ब्रह्मानंद गौड़ ने मौके का निरीक्षण किया। सीओ डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विवाहिता की फंदे पर लटकती लाश मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें