फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा तस्कर डिस्को तिवारी के घर छापा

Thu, 30 Nov 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
फरार असलहा तस्कर धीरेंद्र मोहन तिवारी (डिस्को तिवारी) के घर पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी की।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। डिस्को पर डबल मर्डर, लूट, हत्या की कोशिश, असलहा तस्करी समेत कई केस दर्ज हैं। उसके डर से इलाके के लोग तहरीर तक नहीं दे पाते। इलाके के भीटी तिवारी निवासी मनोज तिवारी अक्टूबर में बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में डिस्को तिवारी ने साथियों के साथ मिलकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मारपीट, लूटपाट का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पाती, इसके पहले उसने सुदामा और उनके लोगों को जानमाल की धमकी दे दी। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से इस मामले की शिकायत की। मंगलवार की रात पुलिस टीम भीटी तिवारी में डिस्को को खोजते हुए पहुंच गई। आरोपी घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने उसके भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। राजनीतिक दबाव के बाद भी पुलिस ने आरोपी को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें