फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
महादेव झारखंडी आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले दरोगा की बेटी की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की है। मूलरूप से सोनभद्र निवासी प्रमोद श्रीवास्तव परिवार समेत महादेव झारखंडी आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। इन दिनों प्रमोद की तैनाती देवरिया जिले में हैं। उनके तीन बेटे-बेटियों में सबसे बड़ी सत्या इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित नाइलेट संस्था से ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। सत्या की मौसी दो दिन पहले घर पर आई थी। सोमवार की सुबह परिवार के सभी लोग उन्हें विदा करने पास के चौराहे तक गए थे। घरवालों की माने तो जब वे वापस लौटे तो तीसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा। जब ऊपर पहुंचे तो बुरी तरह से झुलसी सत्या की सांसें थम चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पिता प्रमोद श्रीवास्तव और पुलिस को दी। घरवालों के मुताबिक सत्या डिप्रेशन की शिकार थी। तीन साल से उसका इलाज लखनऊ के सहारा अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें