फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस की दुकान पर छापा, शराब जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोलघर में बिना लाइसेंस की चल रही देशी शराब की दुकान पर पुलिस ने छापेमारी कर दुकान बंद करा दी। पुलिस दुकान में रखी शराब को जब्त कर थाने ले गई। दुकान का लाइसेंस पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल के पिता बद्री जायसवाल के नाम पर था, जिसकी वैधता 31 मार्च को ही समाप्त हो चुकी है। कैंट पुलिस दुकान मालिक और मुनीम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोलघर में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान अगल-बगल स्थित है। देशी शराब की दुकान शहर के बड़े शराब कारोबारी बद्री जायसवाल की है। 31 मार्च को लाइसेंस की वैधता समाप्त हो जाने के बाद भी दुकान चल रही थी। इसकी सूचना किसी ने कैंट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने लाइसेंस की चेकिंग की तो वैधता समाप्त वाला लाइसेंस दिखाया गया। पुलिस ने दुकान को बंद करने के साथ ही शराब को जब्त कर लिया। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि लाइसेंस की वैधता खत्म हो चुकी है। दुकान मालिक और मुनीम के खिलाफ केस दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें