फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने ले उड़ी

Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज के जंगल बिहुली गांव में रविवार को एक ही घर की तीन महिलाओं को नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश करने के बाद महिला जालसाज गहने लेकर फरार हो गई। सफाई के बहाने वह महिलाओं के शरीर से गहने उतरवाई थी। हालांकि घर की बालिका ने मोबाइल फोन के कैमरे से जालसाज की तस्वीर खींच ली थी। पुलिस महिला का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन


घटना जंगल बिहुली ग्रामभा के भगवानपुर टोले की है। रविवार की सुबह ग्यारह बजे महिला पुराने बर्तन और गहने साफ करने के लिए आई। भगवानपुर चौराहे में दवा की दुकान चलाने वाले बबलू गौड़ के घर पहुंची और उनकी पत्नी रीमा, उनके भाई की पत्नी पूनम और बहन गोमती के मंगलसूत्र, लॉकेट व अन्य गहने साफ करने के लिए ले ली। उसके बाद जालसाज महिला ने तीनों महिलाओं को नशीला पाउडर सुंघाकर बेसुध कर दिया और गहने ले उड़ी। करीब दो घंटे बाद होश में आने पर महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। सोमवार को थाने में तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें