फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा परैया गांव के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। राहगीरों की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे घरवाले बिलख पड़े।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गौरा परैया गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर राम औतार (19) पुत्र संतराम, सुरेंद्र (20) पुत्र जवाहर और श्याम पाल (21) पुत्र इंदरपाल निवासी ग्राम सभा अलिदापुर टोला नेतपुर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चिल्हिया थाना व डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें