फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता महिला की गला दबाकर हत्या

Fri, 06 Apr 2018 07:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीपीगंज में बापू इंटर कॉलेज के पीछे बागीचे में तैयबुनिशा (40) की गला दबाकर हत्या कर फेंका गया शव मिला। गुरुवार शाम से ही वह घर से निकली थीं और तभी से लापता थीं। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर लवकुश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लवकुश महिला का प्रेमी है। घटना की सूचना पर एसएसपी शलभ माथुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित के घर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन

नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी तैयबुनिशा के पति असरार अली सऊदी अरब में मजदूरी करते हैं। यहां पर तैयबुनिशा बेटा-बेटी के साथ रहती थीं। बताया जाता है कि लवकुश यादव का महिला के घर अक्सर आना जाना था। बृहस्पतिवार की शाम तैयबुनिशा घर से लवकुश के साथ ही निकली थीं और फिर नहीं लौटीं। देर रात घर न लौटने पर बेटे ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह कस्बे में ही बागीचे में तैयबुनिशा का शव मिला। उनके गर्दन और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे। बागीचे में शव मिलने की खबर आम होते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच सूचना पाकर एसएसपी भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे इमरान अली की तहरीर पर पुलिस ने हरपुर गांव मेथौली टोला निवासी लवकुश यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

दस साल से पति से थीं अलग
सऊदी जाने के बाद ही असरार का तैयबुनिशा से संबंध ठीक नहीं चल रहा था। पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। पिछले दस साल से वह पति से अलग पीपीगंज के बापू नगर में रहती थीं। इसी दौरान तैयबुनिशा मुलाकात लवकुश यादव से हुई।
विज्ञापन

.
चार बेटे और एक बेटी की मां थीं तैयबुनिशा
तैयबुनिशा के चार बेटे शहजाद (22), इमरान (18), इमरान (17), रमजान (14) और एक बेटी रोशनी है। पति से विवाद के बाद वह बेटे-बेटी के साथ बापू नगर में रहने लगीं। बड़े बेटे के सऊदी कमाने चले जाने से घर की आर्थिक हालात भी ठीक हो गई थी।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- शलभ माथुर, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें