फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न में डूबे युवकों ने पुलिस पर हमला बोला, तीन पुलिसकर्मी घायल, पीआरवी में भी तोड़फोड़

Mon, 01 Jan 2018 08:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
गुलरिहा के महराजगंज गांव के टोला भेलिनपुर में नए साल का जश्न मना रहे नशे की हालत में युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो साथ में डांस करने से मना करने पर दो राहगीरों की पिटाई कर दी और बाद में पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। यही नहीं मनबढ़ों ने पीआरवी (पुलिस रिसपांस वेहिकल) को क्षतिग्रस्त कर दिया और वायरलेस सेट भी तोड़ डाला। सरहरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर 16 नामजद, और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, मौके पर पहुंचे एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटना रविवार की रात की है। टिकरिया रोड पर महराजगंज के टोला भेलिनपुर के कुछ युवक डीजे बजाकर नए वर्ष का जश्न मना रहे थे। इसी बीच महराजगंज चौराहे पर रहने वाले राजकुमार गुप्ता और इंद्रेश गुप्ता बाइक से घर जा रहे थे। युवकों ने उन्हें रोक लिया और साथ में डांस करने के लिए विवश करने लगे। रोकने वाले सभी युवक नशे में थे। जब बाइक सवारों ने डांस करने से मना किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने राजकुमार और इंद्रेश की पिटाई शुरू कर दी। खुद को युवकों से मुक्त कराकर दोनों ने डॉयल-100 पर मोबाइल से फोन कर घटना की सूचना दी।

थोड़ी देर में पीआरवी (331) घटनास्थल पर पहुंची और नशे की हालत में झूम रहे युवकों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। मनबढ़ युवकों को जश्न में पुलिस की दखल नागवार लगी। कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबिल राघव शरण द्विवेदी, अरविंद कुमार यादव और चालक शत्रुधन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। राघव शरण द्विवेदी का हाथ टूट गया है। चालक शत्रुधन शर्मा की अंगुली तथा अरविंद यादव के सिर में चोर्टें आइं हैं।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सरहरी चौकी प्रभारी उदयभान सिंह ने घायल पुलिसवालों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस पर हमले के आरोपी छोटेलाल, लालचंद को पुलिस ने देर रात गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देश पर सरहरी चौकी प्रभारी उदयभान सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर 16 नामजद, 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें