गोरखपुर। हरपुर-बुदहट इलाके में दसवीं की छात्रा से रेप के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। घटना के बाद से नाबालिग सहमी हुई है।
हरपुर-बुदहट प्रतिनिधि के अनुसार, इलाके की रहने वाली दसवीं की छात्रा 18 अगस्त को दिन में करीब ढाई बजे गांव में किसी कार्य से जा रही थी। आरोप है कि गांव के मोहन यादव ने किशोरी को रास्ते में पकड़ लिया और जबरन शौचालय में ले जाकर रेप किया। इसके बाद वह धमकी देकर फरार हो गया। घर पहुंचकर छात्रा ने घटना की जानकारी दी। घरवालों ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मोहन के खिलाफ रेप, धमकी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसओ अवधेश प्रसाद सिंह का कहना है कि आरोपी मोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।