फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दी, लूट की फर्जी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा।
विज्ञापन

इलाके के लक्ष्मणपुर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को डेढ़ लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना दे दी। हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला छेड़खानी और मारपीट का निकला। फर्जी सूचना देने पर एसपी नार्थ गणेश साहा ने संचालक मोहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
रामपुर रकबा निवासी मोहन लक्ष्मणपुर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। शनिवार की दोपहर उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर केंद्र से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना दी। पुलिस के साथ मौके पर एसपी नार्थ गणेश साहा भी पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में मोहन से पूछताछ शुरू की तो वह अपनी बातों में उलझ गया। पड़ताल में पता चला कि संचालक मोहन इलाके की छात्रा कसे फोन करता था। मना करने पर छात्रा को धमकी भी देता था। पीड़िता ने भाई को जानकारी दी तो वह दोपहर में ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचा। दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। युवक को फंसाने के लिए मोहन ने लूट की फर्जी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संचालक छात्रा को फोन पर परेशान करता था। भाई मना करने पहुंचा तो मारपीट हो गई। लूट की सूचना फर्जी है। संचालक के खिलाफ छात्रा से छेड़खानी और पुलिस को झूठी सूचना देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
- गणेश साहा, एसपी नार्र्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें