वारदात के बाद बदमाश बरगदवां की तरफ भाग निकले। गोरखनाथ पुलिस मामले की छानबीन कर रहे है।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रामसमुझ का गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर में मकान है। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने एसबीआई की बरगदवां शाखा से 30 हजार रुपये निकाले।
वह रुपये झोले में रखकर पैदल ही घर जा रहे थे। विकास नगर पूल्ड आवास के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रामसमुझ के सिर पर कपड़ा लपेटकर मुंह ढक दिया और झोला छीनकर बरदगवां की तरफ भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
एसओ गोरखनाथ सदानंद सिंह ने बैंक जाकर रुपये निकाले जाने की पड़ताल की। जांच में 30 हजार रुपये निकलने की पुष्टि होने पर वह पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। एसओ को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।