फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के धंधे में मददगार बने तीन सिपाही सस्पेंड

Thu, 02 Mar 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके में कच्ची शराब के धंधे में मददगार बने तीन सिपाहियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। तीनों के खिलाफ एसएसपी के पास शिकायतें आई थीं। वहीं बीते दिनों कच्ची शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में भी तीनों सिपाहियों के नाम धंधेबाजों की मदद के रूप में सामने आए थे। चुनाव आयोग से अनुमति के बाद एसएसपी ने कार्रवाई कर दी है। 
विज्ञापन


एसएसपी रामलाल वर्मा को चिलुआताल इलाके में कच्ची शराब के धंधेबाजी की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई कराई तो वहां पर भारी मात्रा में शराब भी मिले। लहन नष्ट करने के साथ ही एसएसपी इस काम में मददगार बने लोगों की जांच करा रहे थे। चिलुआताल के हेड कांस्टेबल रामसेवक, कांस्टेबिल फूलचंद चौधरी, भीम चौधरी की संलिप्तता पाए जाने के बाद एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि तीनों सिपाहियों के खिलाफ शिकायत थी, जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें