फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर बलात्कार 

Thu, 02 Mar 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में पांचवीं की छात्रा का अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक रिटायर दरोगा की मदद से बुधवार की रात दरिंदे के चंगुल से छूटकर छात्रा घर पहुंची। इसके बाद घरवालों को आपबीती बताई। बृहस्पतिवार को घरवाले थाने शिकायत लेकर पहुंचे तो मौजूद दरोगा सुलह का दबाव बनाने लगे। मामला इंस्पेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


किशोरी तीन दिन पहले घर से पैदल किसी काम से जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले के एक युवक ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद वह एक कमरे में ले गया और बंधक बनाकर बलात्कार किया। उधर, घरवाले परेशान होकर उसकी तलाश कर रहे थे। पिता ने पुलिस को भी सूचना दी थी मगर चुनाव ड्यूटी की व्यस्तता बताकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार की शाम पास में रहने वाले एक रिटायर दरोगा को इसकी जानकारी हुई तो किशोरी को चंगुल से छुड़ाकर घर पहुंचा दिया। बृहस्पतिवार को किशोरी को साथ लेकर घरवाले थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस कार्रवाई की जगह उलटे सुलह समझौते की सलाह देने लगी। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी और दरोगा के भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें