फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां थाने के दरोगा और सिपाही निलंबित

Sat, 30 Mar 2019 12:27 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने शुक्रवार की देर शाम सहजनवां थाने में तैनात दरोगा राजेश कुमार और सिपाही सुकेश कुमार को निलंबित कर दिया। चोरी के आरोपी हरिओम कश्यप के थाने के लॉकप से हथकड़ी समेत फरार हो जाने के मामले में प्रथम दृष्टया दोनों की लापरवाही मिलने पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

झंगहा के बौठा निवासी हरिओम कश्यप उर्फ सोनू हिस्ट्रीशीटर है। अच्छेलाल यादव गैंग से जुड़कर उसने चोरी और लूट सहित कई वारदातों को अंजाम दिया है। 25 जनवरी को एक महिला के घर में घुसे हरिओम को लोगों ने पकड़कर गगहा पुलिस को सौंपा था। उसको हथकड़ी लगाकर थाने में बैठाया गया था, पर 26 जनवरी की सुबह वह चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच 26 मार्च को लोगों ने उसे सहजनवां में मोबाइल फोन चोरी करते हुए पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस बार वह लॉकप की खिड़की से हथकड़ी समेत फरार हो गया। इसकी जानकारी होने के बाद एसएसपी ने सीओ प्रमोद बोत्रेे को जांच की जिम्मेदारी दी थी। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें